Saturday, March 28, 2026
HomeUttarakhandनगर निगम की बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव हुए पारित

नगर निगम की बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव हुए पारित

spot_img

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। नगर निगम बोर्ड की बैठक मेयर रामपाल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में चर्चा के बाद कई प्रस्ताव पारित किये गये। बोर्ड की बैठक में सर्वप्रथम पिछली कार्यवाही की समीक्षा भी गई। एजेंडे के अनुसार बैठक में ठेकेदार पंजीकरण नियमावली में आपत्तियों के निस्तारण उपरांत अंतिम रूप से नियमावली स्वीकृति पर विचार विमर्श के बाद प्रस्ताव पारित किया गया। वही कोविड-19 के दौरान नगर निगम में कार्यरत समस्त पर्यावरण मित्र बहुद्देशीय कर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों को 5000 रूपए देने का प्रस्ताव भी बोर्ड की बैठक में पास हुआ।

इसके साथ ही कोविड 19 के संक्रमण से मृतकों की संख्या में वृद्धि के दृष्टिगत वार्ड नं0 13 दूधियानगर स्थित मुख्य शमशान घाट में शवदाह गृह की क्षमता कम होने की स्थिति में अतिरिक्त शवदाह हेतु टीन शेड के निर्माण की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति व कोविड 19 की द्वितीय लहर के चलते 100 दिन मे तहबाजारी, मुर्गा, मीट, मछली विक्रय शुल्क स्थगित किए जाने तथा उस अवधि हेतु अधिकृत निविदा दाताओं के ठेके में समयावृद्धि पर विचार हुआ। वही कर निर्धारण दाखिल खारिज प्रमाण पत्र को तत्काल जारी करने पर कर निर्धाारण दाखिल खारिज नकल शुल्क प्रमाण पत्र शुल्क 400 रूपये तथा सामान्य प्रक्रिया से दो सौ रूपये किये जाने एवं पत्रावली निरीक्षण शुल्क 100 रूपये प्रतिघण्टा लगाये जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु एमआईएस/स्वच्छता सर्वे इत्यादि आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से कराये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments