Saturday, March 28, 2026
HomeUttarakhandकांग्रेस की परिवर्तन रैली होगी ऐतिहासिक

कांग्रेस की परिवर्तन रैली होगी ऐतिहासिक

spot_img

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर 6 सितंबर को अंबेडकर पार्क रुद्रपुर में परिवर्तन रैली का स्वागत करने के लिए आहूत जनसभा  को सफल बनाने के लिए कांग्रेस जनों ने कमर कस ली है इसी परिपेक्ष में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा और मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष अरुण पांडे सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश  पंत रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिंदु खेड़ा पहुंचे जहां उन्होंने ग्राम प्रधान कांवल सिंह के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित किया उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का आव्हान किया कि वह 6 सितंबर को रुद्रपुर के अंबेडकर पार्क में कांग्रेस की परिवर्तन रैली का भव्य स्वागत करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो उन्होंने कहा कि परिवर्तन रैली को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत सीएलपी लीडर प्रीतम सिंह सह प्रभारी दीपिका पांडे सह प्रभारी राजेश धर्मानी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ भुवन कापड़ी रणजीत सिंह रावत प्रोफेसर जीतराम सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता संबोधित करेंगे बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल शर्मा  नरेश शर्मा हरप्रीत सिंह सुरजीत सिंह श्याम सिंह मलकीत सिंह बलकार सिंह विचित्र सिंह महिंदर पाल सिंह सुखविंदर सिंह सरदार नानका सिंह भजन सिंह सहित बड़ी संख्या में अन्य ग्रामीण उपस्थित थे

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments