Saturday, March 28, 2026
HomeUttarakhandभाजपा सरकार चार महीने की मेहमान : मीना शर्मा 

भाजपा सरकार चार महीने की मेहमान : मीना शर्मा 

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने दावा किया कि 5 वर्ष में तीन मुख्यमंत्री बनाने वाली भाजपा सरकार अब सिर्फ 4 महीने की मेहमान है। शर्मा ने कहा कि बार-बार मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने से अब भाजपा का भला होने वाला नहीं है।

शर्मा ग्रामीण क्षेत्र सुंदरपुर पाड़ा के कांग्रेस कार्यकर्ता विजय कुमार के आवास पर आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बड़ी बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने अब भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत से राज्य में सरकार बनाएगी। इससे पूर्व ग्रामीणों ने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक उनका फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजीत विश्वास, महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली, महानगर कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ सुमित राय, उत्तराखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के महामंत्री मन्नू चौधरी, पंकज सरदार, निरंजन सरदार, दिलीप सिंह किरोला, वनमाली, प्रफुल्ल गायन, सुभाष मंडल, शुभंकर सहित बड़ी संख्या में अन्य ग्रामीण और महिलाएं उपस्थित थी।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments