Saturday, March 28, 2026
HomeUttarakhandमूसलाधार बारिश से तराई का मौसम खुशनुमा

मूसलाधार बारिश से तराई का मौसम खुशनुमा

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। शहर में  हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सड़कों-गलियों में जलभराव हो गया तो शहर से होकर बहने वाली कल्याणी नदी भी पूरे उफान पर नजर आई। मौसम विभाग के अनुसार करीब 104 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गयी। अलबत्ता बारिश के कारण क्षेत्र का मौसम खुशनुमा हो गया।

शुक्रवार शाम से ही आसमान काली घटाओं से अटा नजर आया। इससे पूर्व दिन भर उमस रही वहीं दिन में एकाधिक बार गिरी हल्की फुहारों ने भी तरसाने का ही काम किया। लेकिन शनिवार को करीब छह बजे शुरू हुई झमाझम बारिश ने पूरे शहर को तरबतर कर दिया। तेज बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों की की बिजली गुल हो गई। इससे स्थानीय लोगों को खासी परेशानी हुई।

बारिश के अच्छे वेग से शहर की सड़कें नाले के रूप में दिखने लगी। वहीं मौसम में ठंडक घुलने से उमस और गर्मी से राहत मिल गई। हालांकि बारिश थोड़ी देर बाद रिमझिम हो गयी लेकिन बीच-बीच में भारी तेज भी होती रही। दिनभर जारी रही बूंदाबांदी से लोगों को तेज गर्मी एवं उमस से राहत मिली। बारिश से सड़को पर जगह-जगह पानी भर गया, जिससे राहगीरों एवं वाहन चालकों को निकलने में भारी परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश की वजह से सिविल लाइन्स, अग्रसेन चौक, जगतपुरा, आवास विकास, संजय नगर, रविन्द्र नगर, मुख्य बाजार, राजीव नगर, खेड़ा कालोनी, ट्रांजिट कैंप, राजा कालोनी सहित अनेक स्थानों पर पानी भर गया। वहीं शहर की कई कालोनियों से होकर बहने वाली कल्याणी नदी के उफान पर आने से नदी किनारे रहने वाले लोगों के समक्ष खतरा उत्पन्न हो गया। कई जगहों पर नदी का पानी घरों में भी घुस गया। इस कारण लोगों ने अन्यत्र शरण ली।

जी बी पन्त यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ आरके सिंह के अनुसार तराई अभी दो दिन और मानसून की सक्रियता रहेगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को 104.6 मिलीमीटर वर्षा सरकार की गयी और आने वाले दो दिनों में भी क्षेत्र में अच्छी बारिश होगी।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments