Sunday, March 29, 2026
HomeUttarakhandकृष्ण बनो प्रतियोगिता में स्वरा अग्रवाल रही प्रथम

कृष्ण बनो प्रतियोगिता में स्वरा अग्रवाल रही प्रथम

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्ठमी के मौके पर अग्रवाल धर्मशाला में हुए कृष्ण बनो प्रतियोगिता में स्वरा अग्रवाल विजेता रही। इस प्रतिस्पर्धा में 15 0 से अधिक छोटे छोटे बच्चों ने प्रतिभाग किया था। प्रतिभागी बच्चों को चयनित करने के लिए निर्णय मंडल भी मौजूद रहे।

श्रीकृष्ण जन्माष्ठमी के अवसर पर सोमवार की देर रात अग्रवाल सभा द्वारा कृष्ण बनों प्रतियोगिता का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला में किया गया। जिसमें 150 से अधिक छोटे छोटे बच्चों ने प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया। तो वही कृष्ण बनो प्रतियोगिता को लेकर अभिभा वकों में उत्साह देखने को मिला। जहां अभिभावकों द्वारा अपने अपने तीन से चार साल तक के बच्चों को कृष्ण की वेशभूषा में तैयार कर धर्मशाला पहुंचे। प्रतिस्पर्धा में सही चयन करने के लिए सभा द्वारा निर्णायकों की एक कमेटी भी बनाई थी। देर रात निर्णायक मंडल द्वारा घोषणा करते हुए स्वरा अग्रवाल को प्रथम,अरुणिमा गोयल को द्वितीय और अभियान गोयल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौ रान आयोजकों द्वारा विजेता रहे बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। तो वही अभिभावकों में खुशी भी देखने को मिली।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments