Friday, June 20, 2025
HomeUttarakhandपरिजनों के इंतजार में पुलिस के साथ रह रहा दस साल का...

परिजनों के इंतजार में पुलिस के साथ रह रहा दस साल का प्रेम

रूद्रपुर। तीन दिन से थाने में 10 वर्षीय प्रेम परिजनों का इंतजार कर रहा है। झारखण्ड से अपनी नानी के साथ यहां आया था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

जानकारी के अनुसार झारखण्ड के तीनपहाड़ निवासी 10 वर्षीय प्रेम अपनी नानी के साथ यहां किसी रिश्तेदारी में आया था। मुख्य बाजार में नानी के साथ शाॅपिग करने गया था, तभी उसका हाथ नानी से छूट गया और वह नानी से बिछुड़ गया। इधर-उधर भटकता हुआ जब गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों को वह मिला तो उसे कोतवाली ले आया गया।

जहां वह हिन्दी में कम ही बात कर पा रहा है। किसी तरह पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है साथ ही उसके स्थानीय रिश्तेदारों का पता लगाने में जुट गई।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments