Saturday, June 21, 2025
HomeUttarakhandकांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पहुंची रुद्रपुर, जगह-जगह हुआ स्वागत

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पहुंची रुद्रपुर, जगह-जगह हुआ स्वागत

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा अपने प्रथम चरण के अंतिम पड़ाव में सोमवार को उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर पहुंची। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शहर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकाली। लोगों ने ढोल-नगाड़ों से यात्रा का स्वागत किया। यात्रा की अगुवाई सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार युवकों ने की। यात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। महंगाई, कृषि कानून, बेरोजगारी और किसानों की दुर्दशा का हवाला देते हुए भाजपा सरकार को फेल बताते हुए कांग्रेस को जिताने की अपील जनता से की। रैली नगर के मुख्य बाजार से होते हुए सभा स्थल अंबेडकर पार्क पहुंची। यहां महानगर कांग्रेस कमेटी ने सभी अतिथियों को बड़ी माला से स्वागत किया। साथ ही तलवारे भी भेट की। तो महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को गदा भेंट की।
रैली के बाद हुई सभा में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है. जिसकी शुरुआत कांग्रेस की ओर से आयोजित परिवर्तन यात्रा के रूप में 3 सितंबर को खटीमा से शुरू होकर सोमवार को रुद्रपुर पहुंची है। यात्रा को लेकर लोगों में जोश और जुनून है। जनता बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने और बदलने के लिए पूर्ण रूप से कटिबद्ध है। जिस तरह से परिवर्तन यात्रा को लोगों का साथ मिल रहा है उससे लगता है कि निश्चित ही 2022 में प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी।
अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा नहीं बल्कि जन सैलाब चल रहा है। जिन लोगों का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है वह भी भावनात्मक रूप से कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के साथ अपने-अपने तरीके से जुड़ रहे हैं। यह परिवर्तन यात्रा जनता के प्रबल समर्थन पर आधारित परिवर्तन यात्रा बन गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी को पूरा भरोसा है कि कांग्रेस की 6 चरणों में प्रदेश भर में चलने वाली यह परिवर्तन यात्रा उत्तराखंड प्रदेश में नया इतिहास बनाएगी और कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता का अपने अपने तरीके से परिवर्तन यात्रा को समर्थन मिल रहा है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जनता में महंगाई, बेरोजगारी को लेकर भारी आक्रोश है। डीजल और गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लोगों की आय घट रही है। जिससे लोगों में भाजपा के प्रति भारी रोष है। इसका परिणाम चुनाव में सामने आएगा।
नेता प्रतिपक्ष व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा एक झूठी पार्टी है। यह जो वादा करती है उसे कभी पूरा नहीं किया। चुनाव से पहले कहा कि कर्ज माफ किया जाएगा। कर्ज माफ करना तो दूर तीन काले कानून बना दिए। जिसके विरोध में किसान आज भी दिल्ली के बॉर्डर पर डटे हुए हैं।
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज बेहड़ ने कहा कि जनता ने अब भाजपा को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। केवल जनता को चुनाव का इंतजार है।
अन्य कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने भीड़ को देख गदगद होकर कहा कि इस भीड़ जुटने का लाभ तब है जब लोग यह शपथ लें कि शहर से अगला विधायक कांग्रेस का ही होगा।
सह प्रभारी दीपिका सिंह ने कहा कि भाजपा ने आज तक जनता से जो भी वादा किया, एक भी पूरा नहीं किया।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेसजन चाहेंगे तो कांग्रेस प्रत्याशी जिले की सभी सीटों पर भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी से जनता बहुत आहत है और जनता ने भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले लिया है।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, शिल्पी अरोड़ा, हिमांशु गाबा, संदीप चीमा, मीना शर्मा, नंदलाल, जगदीश तनेजा, अरूण कुमार पाण्डेय, पुष्कर राज जैन, सुशील गाबा, हरीश पनेरू, डा. गणेश उपाध्याय, राजेश प्रताप सिंह, सुमित ह्रदेश, अनिल शर्मा, संजय जुनेजा, हरीश अरोड़ा, मोहन खेड़ा, सुमित भुल्लर, सीपी शर्मा, साहब सिंह आदि थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments