Friday, June 20, 2025
HomeJobपीसीआरए ने ऊर्जा संरक्षण के लिए महिलाओं को किया जागरूक 

पीसीआरए ने ऊर्जा संरक्षण के लिए महिलाओं को किया जागरूक 

रुद्रपुर। शुक्रवार को ग्राम  जय नगर नंबर  01 में पीसीआरए (पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ) नई दिल्ली द्वारा एक घरेलू कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ताa पी.सी.आर.ए फैकल्टी डॉ शफीकुद्दीन द्वारा कोविड- 19 के नियमों का पालन करते हुए महिलाओं को ऊर्जा  संरक्षण के उपाय बताएं।
उन्होंने कहा कि आईएसआई मार्क के चूल्हे के प्रयोग, प्रेशर कुकर के प्रयोग ,समय-समय पर चूल्हे की सफाई करना चाहिए। ऊर्जा की बचत के लिए परिवार के सभी सदस्य  एक निश्चित समय पर खाना खाए जिससे घरेलू ऊर्जा मैं 15 से 20 परसेंट का ऊर्जा संरक्षण हो सके|
घर में बिजली  के उपकरणों का ध्यान से प्रयोग करने के लिए जागरूक किया  और सौर ऊर्जा  का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने के लिए जागरूक किया और प्रोजेक्टर पर आधे घण्टे की एलपीजी सिलेंडर ऊर्जा बचत की डॉक्यूमेंटरी फिल्म दिखाई गई। गांव की लगभग 35 महिलाओं ने भाग लिया, जिसमें प्रमुख रुप से सुनीता देवी ,गीता देवी, इतवारी देवी ,सोना देवी, सरोज देवी, ज्योति, रवीना देवी शामिल थीं।
कार्यक्रम में ग्राम जयनगर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गीता देवी व सहायक कार्यकर्ता सुनीता देवी ने सहयोग किया।  राजू गौतम , रामानंद, राम कैलाश ,हरिश्चंद्र, प्रदीप कुमार  और  सरवन सिंह, सुरेश कुमार आदि का कार्यशाला में सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments