Saturday, March 14, 2026
HomeUttarakhandफुलसुंगी में सड़कों व नालियों के निर्माण की घोषणा 

फुलसुंगी में सड़कों व नालियों के निर्माण की घोषणा 

spot_img
भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  वार्ड संख्या 1 फुलसुंगी के श्री दुर्गा मंदिर के प्रांगण में श्री सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में आयोजित की गई बैठक में पहुँचे मेयर रामपाल सिंह, भाजपा नेता विकास शर्मा सहित पार्षद रमेश कालरा और पार्षद प्रतिनिधि राजेश जग्गा का स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं माल्यार्पण कर नागरिक अभिनंदन किया गया।
इस दौरान मेयर रामपाल सिंह ने फुलसुंगी मुख्य गाँव के आंतरिक मार्गों के निर्माण कार्यों को 25 सितम्बर तक आरम्भ किये जाने के निर्देश दिए। साथ ही बड़े नाले एवं मुक्ति धाम के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि जो भी नालियां टूटी हैं उन्हें भी शीघ्र बनाया जाएगा l
इस दौरान भाजपा नेता विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं प्रदेश की हर विधानसभा में चल रहे कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा ने 60 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है जिसे कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं जनता के आशीर्वाद से पूर्ण अवश्य किया जाएगा l कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी अजय अनेजा ने की। उन्होंने सभी अतिथियों एवं श्री सनातन धर्म सभा के सम्मानित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन विधायक प्रवक्ता आशीष छाबड़ा ने किया। इस दौरान त्रिलोक चन्द, बाबा गुरदीप सिंह, प. अशोक शर्मा, मदन लाल गुम्बर, अशोक छाबड़ा, सोमनाथ छाबड़ा, चिमन लाल खुराना , अमरनाथ चुघ, वरुण मुंजाल, दीपक छाबड़ा आदि मौजूद थे।
RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments