Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandदो अक्टूबर से गांधी पार्क में फहराएगा राज्य का सबसे ऊंचा तिरंगा

दो अक्टूबर से गांधी पार्क में फहराएगा राज्य का सबसे ऊंचा तिरंगा

spot_img
भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  दो अक्टूबर पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर स्थानीय गांधी पार्क में प्रदेश का सबसे ऊंचा व बड़ा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जायेगा। देश के महान स्वतंत्र संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए इस तिरंगे के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। सबसे बड़े व ऊंचे झंडे की स्थापना भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल व उनके सहयोगियों द्वारा कजी जा रही है।
विधायक ठुकराल ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय की आन और शान का प्रतीक है। तिरंगे के सम्मान में आज़ादी के अनेक मतवाले हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर खुल गए थे। एक कृतज्ञ राष्ट्र के रूप में आम जनमानस का यह कर्तव्य है कि वह तिरंगे के सम्मान के लिए सर्वस्व न्योछावर करें। ठुकराल ने बताया कि यह तिरंगा 181 फीट ऊंचा होगा और गांधी पार्क में इसकी स्थापना के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से इस ऐतिहासिक पल के लिए दो अक्टूबर को गांधी पार्क पहुंचने की अपील की है।
RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments