Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandभाजपा एक डूबता जहाज : पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा 

भाजपा एक डूबता जहाज : पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा 

spot_img
 भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने कहा कि भाजपा एक डूबता जहाज है। पांच महीने बाद राज्य में भाजपा की सरकार का पतन निश्चित है।
शर्मा आनंद खेड़ा और सुंदरपुर में जनसंपर्क के दौरान आयोजित बैठकों को संबोधित कर रही थी।  उन्होंने कहा कि बार-बार मुख्यमंत्री बदलने से भाजपा की नैया पार लगने वाली नहीं है। साल 2022 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा करारी हार के साथ सत्ता से बेदखल होगी। इस दौरान कई ग्रामीणों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान चौधरी इंद्रपाल सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजीत विश्वास, बीडीसी मेंबर जितेंद्र नाथ राय, महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष मोनिका ढाली, कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, यूथ कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष विकास गोलदार, केशव, सीमा हालदार, गीता मंडल, मंजू चक्रवर्ती, रंजीता हालदार सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments