Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandस्मृतिशेष मित्र के जन्मदिन पर गरीबों को कराया भोजन 

स्मृतिशेष मित्र के जन्मदिन पर गरीबों को कराया भोजन 

spot_img
भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। दोस्ती की मिसाल पेश करते हुए अपने काल-कलवित हो चुके दोस्त के जन्मदिन पर गरीबों को भोजन कराया गया। साल 2015 में अल्पायु में ही संसार छोड़ने वाले नितिन अरोड़ा के दोस्तों ने जागृति ट्रस्ट की मदद से शहर के कई क्षेत्रों में जरूरतमंदों को भोजन कराया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित राठौर ने बताया कि स्व नितिन अरोड़ा के दोस्तों ने जागृति ट्रस्ट को एक दिन के भोजन के खर्च समेत अपना श्रमदान भी दिया। स्व नितिन के मित्र विक्की अरोड़ा ने बताया कि 2015 में ही उसकी मौत हो गई थी। विक्की के मुताबिक नितिन को भी लोगों की मदद करना काफी पसंद था। उन्होंने अपने दोस्त को याद करते हुए सभी से एक दूसरे का सहयोग करने क भी अपील की। भोजन कराने वाले दोस्तों में सौरव सिंह, यमंक चितकारा, रवि भल्ला, पंकज अरोरा और राजू अरोड़ा शामिल रहे।
RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments