Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandहर विधानसभा में 20 हजार सदस्य बनायेगी कांग्रेस : भण्डारी

हर विधानसभा में 20 हजार सदस्य बनायेगी कांग्रेस : भण्डारी

spot_img
भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सदस्यता अभियान समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र भण्डारी ने गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर सदस्यता अभियान को लेकर जिम्मेवारियां सौंपी और प्रत्येक विधानसभा में बीस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया।

भण्डारी के गावा राइस मिल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पझुंचने पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। भण्डारी ने जिले भर से आये पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में जिले में सदस्यता अभियान की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि जिले 9 विधानसभाएं हैं सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर घर जाकर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। हर विधानसभा में 20 हजार नये सदस्य बनाये जायेंगे। भण्डारी ने कहा आज प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में कांग्रेस की ओर जनता का रूझान तेजी से बढ़ रहा है। पूरे प्रदेश में सदस्यता को एक अभियान के रूप में लिया जा रहा है। उन्होंने कहा जनता महंगाई, बेरोजगारी, और भ्रष्टाचार से त्रस्त आ चुकी है। पूरे देश की निगाहें अब कांग्रेस पर टिकी है। कार्यकर्ता को कांग्रेस की विकास परक सोच और सुशासन के संदेश लेकर जनता के बीच जाना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा है। देश के राजनीतिक हालात पूरी तरह से कांग्रेस के पक्ष में है। किसान, नौजवान और तीर्थ पुरोहित सड़क पर आ गए हैं, महंगाई चरम पर पहुंच गई है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस व लोकायुक्त लाने की बात करने वाली भाजपा आज मौन है। भण्डारी ने सदस्यता अभियान को लेकर जिम्मेवारियां सौंपी और रसीदी किताबें कार्यकर्ताओं को वितरित की।
इस दौरान कांग्रेस कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई पर लगाम कसने में नाकाम रही है। कोविड-19 महामारी में लोगों के रोजगार छिन गए हैं। ऊपर से महंगाई ने उन्हें दो वक्त की रोटी देना भी मुश्किल कर दिया है। चार साल में तीन तीन मुख्यमंत्री देकर भाजपा ने इस राज्य को सीएम बनाने की प्रयोगशाला बना दिया है। भाजपा के जनविरोधी फैसलों से प्रदेश की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा से हिसाब चुकता करेगी।

बैठक में जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र पाल सिंह, नारायण सिंह बिष्ट, अल्का पाल, हरीश पनेरू, गोपाल सिंह राणा, परिमल राय, मदन लाल खन्ना, राजू भुसरी, संदीप चीमा, प्रीत ग्रोवर, शैलेन्द्र शर्मा, इंदुमान, नासिर हुसैन, संजीव सिंह, जितेन्द्र राणा, अरूण तनेजा, हरीश चन्द काम्बोज, संदीप सहगल, रीना कपूर, मालती विश्वास,पुरूषोत्तम अरोरा, उमेश जोशी,प्रेम सिंह यादव, शराफत अली मंसूरी, नंद किशोर गंगवार, शाकिर अली, राघव सिंह, रवीश भटनागर, उमेश सिंह राठौर सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments