भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रयास से विवेकानंद नगर आवास विकास स्थित पार्क का लाल बहादुर शास्त्री के नाम से नामकरण किया गया। नगर निगम के मेयर राम पाल सिंह ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पार्क का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मेयर ने कहा कि यह दोनों महान विभूति हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। लाल बहादुर शास्त्री एक गरीब परिवार से आकर भारत के प्रधानमंत्री बने। वह सादगी की प्रतिमूर्ति थे। इस दौरान महासभा के नगर अध्यक्ष रमेश कुमार सिन्हा ने मेयर से पार्क में लाईट, फुलवारी तथा पानी की व्यवस्था हेतु निवेदन किया जिस पर मेयर ने इस हेतु एक कमेटी का निर्माण कर उसके माध्यम से कार्यों की सूची उपलब्ध कराने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कमल सक्सेना ने किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष सूरज सक्सेना, संगठन मंत्री अनूप दत्ता, नगर महामंत्री श्याम सक्सेना, कोषाध्यक्ष कैलाश चन्द्र सक्सेना, नीरज सक्सेना, कमल श्रीवास्तव, महिला विंग से राखी सक्सेना, आचरण सक्सेना, वार्ड पार्षद राजेश जग्गा उपस्थित रहे।