Monday, June 23, 2025
HomeUttarakhandघायल किसान नेता विर्क का विधायक ठुकराल ने जाना हाल

घायल किसान नेता विर्क का विधायक ठुकराल ने जाना हाल

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने लखीमपुर खीरी की घटना में गंभीर रूप से घायल किसान नेता सरदार तजिंदर सिंह विर्क का हाल दिल्ली गुड़गांव स्थित मेदान्ता हॉस्पिटल में पहुंचकर जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। लखीमपुरी में हुई घटना में रूद्रपुर के किसान नेता तजिंदर सिंह विर्क बुरी तरह घायल हो गये थे उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गुड़गांव स्थित मेदांता हास्पिटल में भर्ती कराया गया। आपरेशन के बाद उनकी हालत में सुधार है। विर्क का हाल जानने के लिए विधायक राजकुमार ठुकराल भी मेदांता हास्पिटल पहुंचे। विधायक ठुकराल ने किसान नेता विर्क से मुलाकात कर उनकी हालत देखी और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। विधायक ठुकराल ने चिकित्सकों से भी विर्क के स्वास्थ्य के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उम्मीद जताई कि विर्क जल्द स्वस्थ होकर वापस रूद्रपुर लौटेंगे।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments