Wednesday, March 25, 2026
HomeUttarakhandआपदा प्रभावितों को वितरित की राशन किट

आपदा प्रभावितों को वितरित की राशन किट

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। भाजपा नेता विकास शर्मा ने आपदा प्रभावित संजय नगर खेड़ा में आपदा पीड़ितों को राज्य सरकार द्वारा दी जा रही राशन किटों का वितरण किया। इस अवसर पर भाजपा नेता विकास शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद पहुंचाने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा आने से पहले ही अलर्ट हो गये थे। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद ही उन्होनंे प्रदेश भर के अधिकारियों को अलर्ट करते हुए राहत और बचाव कार्य तत्परता से शुरू करने के निर्देश दिये थे इसी का नतीजा रहा कि इतनी बड़ी आपदा में बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित बचाया गया। विकास शर्मा ने कहा कि प्रदेश में आई इस आपदा ने कई इलाकों में हजारों लोगों का जीवन संकट में डाल दिया था। इस कठिन समय में सरकारी मशीनरी पहले ही दिन से प्रभावितों की मदद के लिए तत्परता से जुटी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से लंगर चलाकर जरूरतमंदों को भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है इसके अलावा सरकार की ओर से निःशुल्क राशन किटों का भी वितरण किया जा रहा है, जिसमें चावल, दाल, मसाले, घी आदि शामिल हैं। उन्होनंे कहा कि राशन वितरण का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।इस मौके पर वार्ड 19 के पार्षद सुनील बाल्मीकि, अनिल चौहान, मनीष गुप्ता, गुंजन अमरोही, संदीप बाल्मीकि आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments