Wednesday, March 25, 2026
HomeUttarakhandजगतपुरा क्षेत्र में विधायक ने आर्थिक सहायता के चेक आपदा प्रभावितों को...

जगतपुरा क्षेत्र में विधायक ने आर्थिक सहायता के चेक आपदा प्रभावितों को सौपे

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने जगतपुरा मुखर्जी नगर वार्ड नंबर 5, 6 एवं 8 शिवनगर, ठाकुरनगर सहित कई बस्तियांे में आपदा प्रभावित परिवारों को अहेतुक सहायता राशि के चेकों का वितरण किया। इस अवसर पर विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि सरकार आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है। आपदा पीड़ितों को तत्कालिक सहायता के साथ-साथ उनके लिए भोजन की व्यवस्था के लिए लंगर की व्यवस्था भी कर रही है। इसके अलावा नुकसान का मुआवजा देने के लिए क्षति का आंकलन भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कोई भी आपदा पीड़ित भूखा नहीं रहेगा। वही हर पीड़ित को सरकार से मदद दिलाई जायेगी। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, देवभूमि व्यापार मण्डल के शहर अध्यक्ष भाजपा नेता विकास शर्मा, भाजपा नेता सुरेश कोली ,पार्षद किरण राठौर, पार्षद शिव कुमार, सतपाल गंगवार, सुरेश विश्वास, माया देवी, प्रेम पाल गंगवार, खेमानंद रस्तोगी, अशोक यादव, राधेश शर्मा,अमर कोली, अनमोल कोली, बलाई विश्वास, बंटी कोली आदि सहित लोग मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments