Tuesday, March 24, 2026
HomeUttarakhandभाजपा चुनाव सह प्रभारी लॉकेट चौटर्जी ने जाना पीड़िता का हाल

भाजपा चुनाव सह प्रभारी लॉकेट चौटर्जी ने जाना पीड़िता का हाल

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। विगत दिनों रुद्रपुर में आई भीषण आपदा से ग्रस्त ग्राम बागवाला में जलभराव के कारण हुए अत्यधिक हानि हो गई थी। जिले के दौरे पर पहुंची भाजपा उत्तराखंड चुनाव सह प्रभारी व पश्चिम बंगाल सांसद लॉकेट चौटर्जी ने ग्रामवासियों के बीच जाकर उनका हाल जाना व भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा भेजी गई राशन किट को गरीब निर्धन परिवारों को वितरण किया। लॉकेट चौटर्जी ने कहा निश्चित रूप से इस संकट की घड़ी में हमारी केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की धामी सरकार निरतंर आपके साथ खड़ी है एवं इस आपदा के समय लोगो के हुए अत्यधिक नुकसान का निरंतर जायजा लिया जा रहा है। कहा कि बाढ़ में हुए नुकसान के सर्वे हो रहे है व सर्वे के आधार पर पीड़ित परिवारों को सरकार द्वारा मदद की जायेगी । लॉकेट चौटर्जी ने आपदा की घड़ी में भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा व पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा निरन्तर किये जा रहे राहत बचाव कार्य की सराहना की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिव अरोरा ने लॉकेट चौटर्जी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से चुनाव सह प्रभारी लगातार हमारे बीच है और राहत बचाव के चल रहे कार्याे की चिंता कर रही है। जो निश्चित रूप से यह दर्शाता है कि हमारा शीर्ष नेतृत्व आपदा की इस घड़ी में जनता के प्रति चिंतित हैं। इस अवसर पर अमित नारंग, हरीश भट्ट, जगदीश विश्वास, राजकुमार चौधरी, आयुष चिल्लाना, सुनील यादव, गजेंद्र प्रजापति, मयंक कक्कड़, ललित बिष्ठ, सुभाष यादव आदि मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments