Tuesday, March 24, 2026
HomeUttarakhandबाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए किया जा रहा चेक और...

बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए किया जा रहा चेक और कीटों का वितरण 

spot_img

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने ग्राम धर्मनगर में आपदा पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किये और उन्हें जल्द ही और मुआवजा दिलाने का भी आश्वासन दिया। वहीं विधायक राजकुमार ठुकराल और देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा ने संजय नगर खेड़ा वार्ड नंबर 11 खुदीराम बोस नगर और ठाकुरनगर में आपदा पीड़ित सैकड़ों परिवारों को सरकार की ओर से दी जा रही निःशुल्क राशन की किटें भी वितरित की।

विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि भाजपा सरकार हर आपदा पीड़ित के साथ खड़ी है। आपदा के बाद पैदा ही गंभीर परिस्थितियों से निपटने के लिए सरकार की ओर से हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। इसके अलावा नुकसान का मुआवजा देने के लिए क्षति का आंकलन भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कोई भी आपदा पीड़ित भूखा नहीं रहेगा। संजय नगर खेड़ा वार्ड नंबर 11 खुदीराम बोस नगर और ठाकुरनगर में ठुकराल ने विकास शर्मा के साथ राशन किट खाद्य सामग्री वितरण किया। इस दौरान , कल्याणी राय, गोपाल हाल्दार, अनिल मण्डल, मनोजीत ढाली, विष्णु विश्वास, अधीर स्वर्णकार, सुमित दास, प्रदीप विश्वास, महानंद वैद्य, कृष्ण बोढ़ाई, आनन्द वैद्य, देवानंद, रंजीत, अशोक कुमार हाल्दार,सुधांशु विश्वास, विधान मण्डल, रवि व्यापारी,सुभाष मृधा, रीता अधिकारी, सुशांत हाल्दार, नितिश बक्सी, नकुल घरामी, चम्पा मजूमदार, जयदेव हाल्दार, विनय कुमार राय, सविता हाल्दार, किुंज, आकाश दास, सुकुमार राय, अखिल विश्वास, रमेन विश्वास, शिव कुमार राय, अशोक यादव, सुरेश विश्वास, बंटी कोली आदि भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments