Sunday, March 22, 2026
HomeUttarakhandकांग्रेसियों ने पटेल व इंदिरा को किया नमन 

कांग्रेसियों ने पटेल व इंदिरा को किया नमन 

spot_img

भोंपूराम खबरी रुद्रपुर।  महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयरन लेडी के नाम से प्रसिद्ध पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर गांधी पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें नमन किया।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल हमारे देश के पहले गृहमंत्री थे उन्होंने देश को एक धागे में पिरोने का काम किया देश मे अलग अलग जाति धर्मो और अलग अलग हिस्सों को जोड़कर एक मजबूत देश के निर्माण में अपना योगदान दिया कांग्रेस पार्टी दोनों पुण्यात्माओं को नमन करती है और दोनों के बताये मार्गो पर चलने का संकल्प करती है। महामंत्री राजीब कामरा ने कहा कि आयरन लेडी गांधी ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी जिसे देश कभी नहीं भुला सकता। पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी ने सभी बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर देश को विकास के रास्ते पर ले जाने का कार्य किया और छोटे-छोटे गांव को बैंकों से जोड़कर किसानों के उत्थान के लिए कार्य किया। जिला महासचिव सुशील गावा ने कहा कि स्व. गांधी के कार्यकाल में 1971 में भारतीय सेना ने पूर्वी पाकिस्तान को आजाद करा अलग बांग्लादेश का निर्माण किया।

इस मौके पर पर्यावरण मित्र व समाजसेवी सरदार मनमोहन सिंह को माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे, हरीश बावरा, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पंत, महामंत्री विजय अरोरा, दिलीप अधिकारी, एनएसयूआई के अध्यक्ष चेतन भट्ट, साजिद खान, पार्षद राजेश कुमार, रमेश कालरा, उमा सरकार, इमरान अंसारी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments