Friday, March 20, 2026
HomeUttarakhandएडवोकेट देव कुमार सिंह बने उधम सिंह नगर जिला सचिव

एडवोकेट देव कुमार सिंह बने उधम सिंह नगर जिला सचिव

spot_img

भोंपूराम खबरी,दिनेशपुर।भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (रजि0) भारत के बैनर तले पूर्व में प्रस्तावित राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरपाल सिंह हितकारी की अध्यक्षता में ओ.पी.सहदेव के निवास स्थान पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय संचालक कालागढ़ से सुरेश देवांतक उत्तराखंड प्रदेश सचिव भूरे लाल, आरके भारती काशीपुर, राकेश दीवान बैठक में उपस्थित थे। इस दौरान अतिथियों का समाज के लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए देवांतक ने भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के बारे में विस्तार से अपनी बात रखी। वही देवांतक ने बताया कि भावाधस पूरे देश में 24 मई 1964 से काम कर रहा है। समाज के अंदर फैली व्यापक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए एवं शिक्षा के क्षेत्र में काम किया जा रहा है। बैठक में दिनेशपुर में भी संगठन की शाखा का गठन किया गया। वही समाज की सर्वसम्मति से नगर संरक्षक विजय पाल , अध्यक्ष शंकर लाल चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कल्लन लाल, उपाध्यक्ष संदीप कुमार (अंशु), सचिव विनोद कुमार जी, उपसचिव धनीराम, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, उप कोषाध्यक्ष सचिन पवार, प्रचार मंत्री मुकेश कुमार, उप प्रचार मंत्री आकाश तोमर, विशाल कुमार, ऑडिटर ओ. पी सहदेव के नामों की घोषणा की गई। साथ ही बैठक में जे.एम.सहदेव (सोनू) को उत्तराखंड प्रभारी, रवि चौहान को गदरपुर तहसील अध्यक्ष एवं एडवोकेट देव कुमार सिंह उधम सिंह नगर जिला सचिव मनोनीत किया गया। समाज के समस्त लोगों ने ताली बजाकर एवं माला पहनाकर नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर समाज हित में काम करने एवं संगठन को मजबूत करने की बात कही। बैठक का संचालन जे एम सहदेव सोनू ने किया। बैठक में संगठन के सदस्य के रूप में दिनेश कुमार, अजय, विजय, मुकेश कुमार, मदनलाल, प्रवेश, अमित कुमार, सचिन, सुरज तोमर्, विवेक पवार, शिवा सहदेव, बनवारी, पप्पू लाल, अमन, दीपचंद, सुरेश लाल,आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही समस्त लोगों ने ताली बजाकर एवं माला पहनाकर नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर समाज हित में काम करने एवं संगठन को मजबूत करने की बात कही। बैठक का संचालन जे एम सहदेव सोनू ने किया। बैठक में संगठन के सदस्य के रूप में दिनेश कुमार, अजय, विजय, मुकेश कुमार, मदनलाल, प्रवेश, अमित कुमार, सचिन, सुरज तोमर्, विवेक पवार, शिवा सहदेव, बनवारी, पप्पू लाल, अमन, दीपचंद, सुरेश लाल,आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments