Friday, March 20, 2026
HomeUttarakhandतजेंद्र सिंह विर्क ने राइस मिलरों पर लगाया लूट का आरोप 

तजेंद्र सिंह विर्क ने राइस मिलरों पर लगाया लूट का आरोप 

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तजेंद्र सिंह विर्क ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की धान खरीद के नाम पर कमीशन एजेंट का कच्चा आढ़ती लाखों का गोलमाल कर रहा है। उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश के सीमांत तहसीलों का धान खरीद भी सरकार करती है। जिसमें राइस मिलर 1000 से 1100 सौ रूपये धान खरीद लूट कर रहे हैं। इस लूट में कुमाऊं मंडल के एक खाद विभाग के बड़े अधिकारी सरकार के कमाऊं पुत्र बन गए हैं।

विर्क ने कहा कि राइस मिलर कच्चा आढ़ती किसानों को गुमराह कर रहे हैं उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी अस्वस्थ होने के बाद भी मंडी में बैठने के लिए मजबूर होंगे और यह जितना घोटाला हो रहा है राइस मिलर लूट कर रहे हैं और अधिकारी इसमें सांठगांठ कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस सब का खुलासा होगा इसकी जांच के लिए वह मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को पत्र लिख रहे हैं।कच्चा आढती की खरीद की दाने दाने की जांच होगी कि किस किसान से कितना ध्यान किस तारीख में खरीदा गया है। विर्क ने बताया कि इसकी जांच के लिए वह मुख्यमंत्री को पत्र लिख रहे हैं। विर्क ने कहा कि सरकारी खरीद के नाम पर कच्चा आढ़ती को औने पौने दामों पर किसानों के साथ लूट इसके उनके पास पक्के साक्ष्य है और शिकायतकर्ता की शिकायत भी न सुनी जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments