Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandभाईचारा एकता मंच की महानगर टीम का विस्तार

भाईचारा एकता मंच की महानगर टीम का विस्तार

spot_img

भोंपूराम खबरी रुद्रपुर। भाईचारा एकता मंच की महिला टीम का विस्तार करते हुए सरिता वैश्य को महानगर में सचिव की जिम्मेदारी दी गई। संगठन के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त महानगर सचिव का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा।

भाईचारा एकता मंच के कार्यालय में आयोजित हुई बैठक में महानगर की टीम का विस्तार करते हुए महानगर अध्यक्ष शीला चौधरी ने वार्ड नंबर 20 निवासी सरिता को महानगर सचिव की जिम्मेदारी दी। इस अवसर पर नवनियुक्त सचिव सरिता वैश्य ने संगठन में पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार, प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष सुमन पंत, महानगर अध्यक्ष शीला चौधरी, जिला उपाध्यक्ष ममता श्रीवास्तव, महानगर उपाध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments