Saturday, June 21, 2025
HomeUttarakhandCBSE रिजल्ट में तान्या और युवाक्षी ने हासिल किए पूरे 500 अंक

CBSE रिजल्ट में तान्या और युवाक्षी ने हासिल किए पूरे 500 अंक

भोंपूराम खबरी। सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट (CBSE 12th Result) घोषित कर दिए गए है। सीबीएसई में इस बार लड़कियों का दबदबा है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की तान्या सिंह ने परफेक्ट 500 अंक हासिल कर टॉप स्थान हासिल किया है। डीपीएस में पढ़ी तान्या सिंह ने 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं. ऐसे में देखा जाए तो उन्होंने परीक्षा में 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। उनकी कामयाबी से जश्न का माहौल है। हर कोई उनकी उपलब्धि पर बधाई दे रहा है।

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 500 अंकों की परीक्षा हुई। इसमें तान्या सिंह ने परफेक्ट 500 का स्कोर किया है। परीक्षा परिणाम जारी होते ही विद्यार्थियों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। स्कूलों में जश्न का माहौल बन गया है। डीपीएस बुलंदशहर में भी खुशी का माहौल है। तान्या सिंह के टॉप करने पर घर काफी खुश नजर आए। वहीं तान्या सिंह अपने टॉप करने का श्रेय स्कूल के शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कड़ी मेहनत से ही मुझे ये कामयाबी मिल पाई है। वहीं तान्या सिंह से अपने आगे की पढ़ाई और भविष्य के सपने को लेकर कहा कि वे आईएएस अधिकारी बन देश सेवा करना चाहती हैं।

वहीं दूसरी तरफ, नोएडा सेक्टर 44 के अमिटी स्कूल की छात्रा युवाक्षी विग ने भी परफेक्ट 500 स्कोर किया है। युवाक्षी ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में इंगलिश, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, साइक्लोजी और पेंटिंग विषयों को चुना था। इन सभी विषयों में 100 में 100 का स्कोर किया। छात्रा ने अपनी सफलता पर खुशी जाहिर की है। सीबीएसई रिजल्ट में डीपीएस गाजियाबाद की छात्रा आशिमा ने 99.4 फीसदी अंकों के साथ परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आशिमा को 500 में से 497 अंक आए हैं।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments