Saturday, March 14, 2026
HomeIndia Updateबदले गए ऊधमसिंह नगर जिले के SSP, IPS मणिकांत बने जिले के...

बदले गए ऊधमसिंह नगर जिले के SSP, IPS मणिकांत बने जिले के नए कप्तान; कई अधिकारियों का हुआ तबादला

spot_img

रुद्रपुर। प्रदेश में आज कई IPS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल हुआ है, जिसमें ऊधमसिंह नगर जिले के एसएसपी का भी तबादला हुआ है। IPS मंजूनाथ टीसी के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए IPS मणिकांत मिश्र को ऊधमसिंह नगर जिले का नया कप्तान बनाया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में कई IPS अधिकारियों के तबादले हुए हैं, जिन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
बताते चलें IPS मंजूनाथ टीसी से जिले के कई जनप्रतिनिधियों की नाराजगी चल रही थी, जिसकी शिकायत पुलिस हैडक्वाटर से लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी के पास भी पहुंच चुकी थी। साथ ही IPS मंजूनाथ को हटाने को लेकर विधायक तिलक राज बेहड़ ने विधानसभा में भी मुद्दा उठाया था। जिसके बाद अब IPS मंजूनाथ टीसी से जिले का पदभार हटाकर IPS मणिकांत मिश्रा को कमान सौंपी गई है। वहीं प्रदेश के कई अन्य IPS अफसरों के भी तबादले किये गए हैं, जिसकी सूची संलग्न है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments