Monday, March 16, 2026
HomeUttarakhandकाशीपुर: घर की जिम्मेदारी के लिए जिसे रखा उसी ने अमानत में...

काशीपुर: घर की जिम्मेदारी के लिए जिसे रखा उसी ने अमानत में लगाई खयानत

spot_img

भोंपूराम खबरी, काशीपुर।

घर की जिम्मेदारी सौपकर जिस व्यक्ति को परिवार शादी मनाने गया। उस व्यक्ति ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर घर से लाखो रूपये के जेवरात सहित नकदी चुरा ली। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगो को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनकी निशानदेही पर पुलिस ने सामान बरामद कर लिया है।
बाजपुर रोड स्थित गुरुनानक कॉलोनी निवासी जसपाल सिंह ने पुलिस को तहरीद देकर बताया कि 22 मार्च को वह परिवार सहित पंजाब के राजपुरा गए हुए थे। इस दौरान उन्होने अपने घर की रखवाली की जिम्मेदारी अपने एक रिश्तेदार को सौपी थी। 29 मार्च को जब वह घर वापस आए तो देखा कि अलमारी में रखे 20 हजार रुपये गायब हैं। साथ ही सोने के आभूषण भी गायब है। जबकि घर का ताला टूटा नही था। रिश्तेदार से पूछने पर वह आनाकानी करने लगा। शक होने पर उन्होने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद चोरी का खुलासा हुआ।
रविवार को कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। जिसके बाद मुख्य आरोपी हरदेव सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसके दो अन्य साथी राम सिंह और मनोज सिंह निवासी शिवनगर कॉलोनी को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सामान भी बरामद कर लिया है। आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया। पुलिस टीम में कोतवाल संजय पाठक, वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र गौरव, उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार, ओम प्रकाश, हेड कांस्टेबल सुरेश मिश्रा, कांस्टेबल भुवनेश्वर सिंह, जगमोहन सिंह, देव आनंद शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments