Saturday, March 28, 2026
HomeUttarakhandजयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी को दी श्रद्धांजलि 

जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी को दी श्रद्धांजलि 

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 77वीं जयंती पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने इंदिरा बंगाली कॉलोनी राजीव नगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए। स्व. गाँधी को प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज बेहड़ ने कहा कि भारत रत्न से सम्मानित कंप्यूटर क्रांति के निर्माता स्व. राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने युवाओं को 18 साल की उम्र में वोट डालने का अधिकार दिया। देश में कंप्यूटर युग का सूत्रपात किया जिसकी वजह से ही आज आधुनिक भारत का निर्माण हो रहा है। उन्होंने पंचायती राज की स्थापना की ग्राम पंचायतों को मजबूत किया जिसकी वजह से हमारा देश विकास के पथ पर आगे बढ़ सका। बेहड़ ने कहा कि राजीव गांधी भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे। पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय गांधी के विकास कार्यों को देश कभी भुला नहीं सकता। युवाओं को उनके कार्य व उनकी जीवनशैली से प्रेरणा लेनी चाहिए कि किस तरह से देश का विकास किया जा सकता है। इस दौरान नगर कांग्रेस महामंत्री राजीव कामरा, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे, विजय अरोरा, रंजीत सिंह राणा, उमा सरकार, पार्षद सचिन मुंजाल, कैलाश राठौर, रघुपति विश्वास, डॉ विमल घरामी, चौधरी हरेंद्र सिंह, रघुपति विश्वास, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मोनिका ढाली, गौतम स्वामी, उमाशंकर, प्रदेश सचिव नंदलाल, युवा अध्यक्ष प्रकाश अधिकारी, विकास विश्वास, अशोक मंडल, चंद्रशेखर डब्लू, रवि कठेरिया, तेजराज खान, सलमान सिद्दीकी, संजय आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments